कटंगी: खबर का असर, चौखंडी पंचायत ने करवाई सड़क के गड्ढों की मरम्मत
एक दिन पहले ही हमने जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत चौखंडी में पंचायत भवन से लेकर कबीर टोला तक बनी अधूरी ग्रेवल सड़क से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को होने वाली समस्या को पंचायत और प्रशासन के सामने लाकर रखा था। इस खबर के बाद ग्राम पंचायत ने शुक्रवार को सड़क की मरम्मत करवा दी है।