कटंगी: आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में कटंगी की गुंजन अग्रवाल ने पाया 49 वॉ स्थान
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा कुल 40123 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।इस परीक्षा में बालाघाट जिले के कटंगी शहर की गुंजन अग्रवाल ने अनारक्षित श्रेणी से देश में 49 वॉ स्थान हासिल किया है जबकि ऑल इंडिया रैंकिग की दृष्टि से उनका 170 वॉ स्थान है।