बोध गया: बोधगया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में शामिल 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bodh Gaya, Gaya | Apr 23, 2026 बोधगया थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास कांड में संलिप्त 1 अभियुक्त रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी के द्वारा फर्दब्यान दिया गया है कि वे अपने जमीन का नापी करवा रहा था।तभी रौशन कुमार अपने सहयोगियों के साथ आकर गाली गलौज करने लगा।