गोरखपुर: पैसा दुगना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को एम्स पुलिस ने एम्स गेट के पास से किया गिरफ्तार
लोगों को पैसा दुगना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एम्स पुलिस ने गिरोह के सरगना सिराजुद्दीन समेत पांच लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह फेसबुक और सोशल साइटों के जरिए से शिकार ढूंढते थे। खुद को दौलतमंद बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।