गोरखपुर: सिविल लाइन निवासिनी पूनम सिंह पहुंची जर्नालिस्ट प्रेस क्लब, दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप
जर्नालिस्ट प्रेस क्लब में आज एक प्रेस वार्ता के दौरान सिविल लाइन की रहने वाली पूनम सिंह ने अपनी भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संकेत मल्ल नाम का एक दबंग जिसका आपराधिक इतिहास भी है। वह उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में उन्होंने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से गुहार लगाई है।