गोरखपुर: उत्तर प्रदेश का पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जिलाधिकारी गोरखपुर कार्यालय पर दिया धरना
आज जिलाधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया है, उनकी मांग है कि हमारी साक्षर पर नियुक्ति हुई थी, जब हमारी 2008 में नियुक्ति हुई थी तो साक्षर पर नियुक्ति की गई थी, आज हमें ऑनलाइन हाजिरी के लिए बाध्य किया जा रहा है। निदेशक पंचायती राज के माध्यम से एक पत्र आया है कि हमें पहले मार्च से ऑनलाइन हाजिरी देनी पड़ेगी।