गोरखपुर: कांस्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास करने वाले गैंग के चार सदस्यों को कैंट पुलिस ने किया गिरफतार
उत्तर प्रदेश कांस्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास करने व नौकरी दिलाने वाले गैंग के चार अभियुक्त को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थियों से संपर्क कर उनसे रुपया लेकर पूरा खेल रचा गया।