केशकाल: NH-30 मस्सुकोकोडा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल, एक का पैर कटकर हुआ अलग
केशकाल ब्लाक अंतर्गत एनएच 30 मस्सुकाकोडा के पास शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है । कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई है , इस हाथ से में बाइक में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें से एक युवक का पैर काटकर अलग हो गया है।तीनों घायल मौके पर ही घायल अवस्था में पड़े हुए हैं ।घायलों को अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।