बिहारीगंज: फ्लिपकार्ट डिलीवरी पार्टनर कार्यालय डकैती मामले में चौथी गिरफ्तारी
बिहारीगंज के नया बाजार स्थित ई-कार्ट्स लॉजिस्टिक्स, Flipkart डकैती कांड में पुलिस ने एक और आरोपी प्रिस कुमार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से सोमवार रात गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।