कोरबा: कोरबा में 'पहले बनाओ, फिर तोड़ो' मॉडल पर सवाल, बिना वर्क ऑर्डर नाली निर्माण बना विवाद
Korba, Korba | Apr 1, 2026 कोरबा नगर निगम क्षेत्र के बुधवारी बाजार के फ्लाई- ऐश ईंट से हो रहे नाली निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन और ठेकेदार पर मनमानी, नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद बिना टेंडर और वर्क ऑर्डर के ही फ्लाई- ऐश ईंट से नाली निर्माण कराया जा रहा है।