कैथल: सार्वजनिक क्षेत्र को तबाह कर अमीरों को फायदा पहुंचाने पर BJP तुली: CPIM राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह
पार्टी के तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन के अवसर पर कैथल की अनाज मंडी में हुई जनसभा को प्रमुख रूप से पोलित ब्यूरो सदस्य नीलोत्पल बसु, केंद्रीय कमेटी सदस्य के हेमलता, ए आर सिंधु, राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह, भाकपा राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता कामरेड इंद्रजीत सिंह व संचालन प्रेम सिंह ने किया।