कानपुर: काकादेव में 7 साल की मासूम के साथ वृद्ध ने की गंदी हरकत, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
काकादेव में एक वृद्ध ने 7 साल की मासूम से गंदी हरकत की। मासूम वृद्ध को बाबा बुलाती थी।काकादेव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।इंस्पेक्टर काकादेव मनोज सिंह भदोरिया ने बुधवार 1:00 बजे बताया कि आरोपी मूल रूप से पिथौरागढ़ उत्तराखंड का रहने वाला है काम की तलाश में आया हुआ था आरोपी पर पाक्सो एक्ट मे मामला दर्ज किया गया है।