कानपुर: सचेन्डी में पति-पत्नी के विवाद के चलते पति ने गंगा नहर में लगाई छलांग
सचेंडी इलाके में पति पत्नी के बीच का विवाद इतना गहरा गया कि पति ने तीन घंटों में दो बार जान देने का प्रयास किया। एक बार तो वो विफल रहा मगर दूसरी बार उसने राम गंगानहर में छलांग लगा दी। तब से पति लापता है। थाना प्रभारी ने बुधवार 11बजे बताया कि, पुलिस की टीमों ने स्टीमर की मदद से नहर में तलाश करने का प्रयास कर रही है।