कानपुर: बेकनगंज बाजार में छेड़खानी कर रहे युवक को महिला ने जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बेकनगंज में बीच बाजार में महिला ने युवक को जमकर पीटा। महिला ने छेड़खानी कर रही युवक का कॉलर पकड़ते हुए 50 सेकंड में 14 थप्पड़ जड़ दिए। युवक लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा पीड़िता ने उसे पीटते हुए घुटने के बल बैठकर माफी मांगने को मजबूर कर दिया।वीडियो बुधवार सुबह 10:00 बजे का बताया जा रहा है।