बहरोड़: बहरोड में पोस्ट ऑफिस के सामने गिरा विशाल बरगद, टूटी 11 केवी बिजली लाइन; जलभराव पर प्रशासन की अनदेखी से बढ़ा खतरा
Behror, Alwar | Jun 13, 2026 बहरोड़ शहर में लगातार हो रहे जलभराव और तेज हवाओं के चलते गत रात्रि को पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित वर्षों पुराना विशाल बरगद का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से 11 केवी विद्युत लाइन टूट गई, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।