करेली थाना क्षेत्र के गांव से लगे एक खेत में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान वंदना ठाकुर (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वंदना अपने पति पुष्पेंद्र के साथ मजदूरी करती थी और दोनों राकई हार में स्थित रिजवान के खेत में रह रहे थे। मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सिर और मुंह पर वार कर उसकी हत्या कर दी