बागपत: अनुसूचित जाति के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, नौरोजपुर गुर्जर का बताया युवक
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक युवक अनुसूचित जाति के लोगों के संबंध में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर रहा है। वायरल वीडियो नौरोजपुर गुर्जर गांव के युवक का बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि वीडियो प्राप्त हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।