करहल: करहल पुलिस ने इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ रील बनाने वाले युवक को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
करहल थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ रील बनाने वाले एक युवक को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास से 315 वोर तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए युवक को पुलिस ने तमंचे के साथ लिखा पड़ी कर न्यायालय भेजने का काम किया है। वही पकड़ा गया युवक मोहल्ला काजी का रहने वाला बताया गया है।