रोहतास जिले के नए जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने आज सोमवार को रोहतास समाहरणालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित जिलाधिकारी को निवर्तमान जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने पदभार सौंपा।
जिलाधिकारी द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जिले के हर तबके तक पहुंचाने के लिए सभी को कार्य करना होगा।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 22, 2026