मुगलसराय: मढ़िया में नाला सफाई को लेकर घंटों चला हाई प्रोफाइल ड्रामा, युवक ने नाले में कुर्सी लगाकर किया प्रदर्शन, वीडियो वायरल
नियामताबाद विकास खंड के मढ़िया गांव में नाला सफाई की मांग को लेकर एक स्थानीय युवक ने नाले में कुर्सी लगाकर प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह 10 बजे मामले का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वही प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद युवक ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।