चांपा: बम्हनीडीह सहित जिले में खनिजों की अवैध गतिविधियों पर की गई कार्रवाई, 5 हाईवा और 7 ट्रैक्टर किए गए जब्त
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 5 हाईवा एवं 7 ट्रैक्टर जब्त किया गया।