गाज़ीपुर: आजमगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहूआ अपनी माता जी के साथ गाजीपुर के टड़वा टप्पा गांव में किया मतदान,कही ये बात
आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ आज गाजीपुर लोकसभा 75 के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के टड़वा टप्पा सौरी प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर अपना मतदान किया। इस दौरान दिनेश लाल निरहूआ इंडिया गठबंधन पर हमलावर रहे।अखिलेश यादव 8 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। मुख्तार अंसारी कोई फैक्टर नहीं है।