हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार 2 युवकों को किया गिरफ्तार
जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जंक्शन थाना पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के साथ प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि नशा तस्करी,अवैध मादक पदार्थां की रोकथाम के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।