गोमिया: लालगढ़, तिलैया सरना स्थल पर पहुंचकर सरहुल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष
Gumia, Bokaro | Mar 31, 2024 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो लालगढ़, तिलैया सरना स्थल पर पहुंचकर बाहा पर्व सरहुल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पूर्व विधायक ने जाहेर थान में बोंगा स्थल पर माथा टेका और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पाहन ने उन्हें सखुआ व महुआ का फूल प्रदान कर आशीर्वाद दिया।