गोमिया: तुलबुल,आयोजित पंचायत स्तरीय बाहा सरहुल बोंगा पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो
Gumia, Bokaro | Mar 30, 2024 अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत तुलबुल के समीप सरना स्थल पहुंचे। आयोजित पंचायत स्तरीय बाहा सरहुल बोंगा पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।उन्होंने सबसे पहले जाहेर थान में बोंगा स्थल पर माथा टेक क्षेत्र की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। एवं क्षेत्र वासियों को महोत्सव की बधाई दी