गंगधार: सिलेहगढ़ में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से किसान की हुई मौत
सिलेहगढ़ में कृषिकार्य के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई।
एएसआई रामदयाल ने बताया कि दिनेश सेन खेत पर कार्य कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। जब दिनेश घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे। वहां दिनेश अचेत पड़ा हुआ था। युवक को चिकित्सालय लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनो के सुपुर्द कर दिया है