भरतपुर कलेक्टर सेवर इलाके स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसी महुआ में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिड-डे-मिल में दिया जा रहा खाना खाया और उसकी गुणवत्ता जांची। साथ ही बच्चों से बात कर खाने और पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली।