हाथरस: गांव केशोपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव केशोंपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक पुरुष व महिलाएँ घायल हो गई है। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। वहीं, दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।