पुरैनी: पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को धूमधाम से मनाया गया मोहर्रम, दिखाए गए खेल करतब
मुस्लिम समुदाय के सबसे पवित्र पर्व में से एक मोहर्रम का त्योहार रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर नरदह, सपरदह, औराय, गणेशपुर दियारा, भटौनी, योगीराज सहित विभिन्न हिस्सों में खेल एवं करतब का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद देखी गई। त्योहार के दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।