बेहट: गंगोह क्षेत्र के किसान ने बिजली विभाग पर 30 वर्ष पुराने कनेक्शन पर बिजली आपूर्ति न देने का लगाया आरोप
गंगोह।क्षेत्र के एक किसान ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि करीब 30 वर्ष पुराने कृषि विद्युत कनेक्शन पर अब बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। किसान अरुण का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों ने बिना जानकारी दिए शॉर्टकट तरीके से एलटी (लो टेंशन) लाइन को बदलकर अन्य लाइन से जोड़ दिया, जिससे उसके खेत तक बिजली पहुंचना बंद हो गई। पीड़