हरलाखी: हरिने एसएसबी कैम्प के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर 1045 बोतल नेपाली शराब किया जब्त, मौके से धंधेबाज हुआ फरार
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन एसएसबी हरिने कैम्प के जवानों ने 1045 बोतल नेपाली शराब जब्त की। जबकि धंधेबाज नेपाल के तरफ भागने में सफल हो गया। इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर संख्या 279/09 से सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक अरुण कुमार दास के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने की। जब्त शराब को हरलाखी पुलिस को सौप दिया गया