हरलाखी: खिरहर पुलिस ने अलग अलग मामलो के दो महिला सहित पांच फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने सोमवार को हिसार गांव से अलग अलग मामलों के पांच फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी हिसार गांव के सुरेश कामत, सुशील कामत, कृष्णा साह, मंजू देवी व जरीना खातून बताये गये है। इन सभी पर बेनीपट्टी कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था।