हरलाखी: रामपुर गांव से बाइक की हुई चोरी, जाँच में जुटी हरलाखी थाना पुलिस
हरलाखी थाना के बिशौल पंचायत के रामपुर गांव से लालू कुमार महतो की बाइक चोरी कर ली गयी। दिन में हि अपना बाइक नहर के किनारे लगाकर गेहूं खेत में गया। इस बीच उनका बाइक चोरी कर लिया गया। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस को आवेदन प्राप्त हुई है। मामले की जाँच की जा रही है। जल्द हि बाइक बरामद कर लिया जाएगा ।