हरलाखी: दिधिया एसएसबी व हरलाखी पुलिस ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर 980 बोतल शराब किया जब्त, धंधेबाज फरार।
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात दिधिया एसएसबी व हरलाखी थाना पुलिस ने इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर संख्या 286/07 से 70 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में करवाई करते हुए 980 बोतल शराब जब्त किया। जबकि धंधेबाज नेपाल फरार हो गया। इस संबंध मे हरलाखी थाना में अज्ञात शराब धंधेबाज के उपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।