नवाबगंज: जैदपुर नगर पंचायत सभागार में नामित सभासदों के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
ज़ैदपुर नगर पंचायत सभागार में बुधवार करीब 4 बजे शासन द्वारा नामित सभासद उमाकांत गुप्ता, विवेक मौर्य व रामदीन रावत का चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद दाऊद द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नामित सभासदों को फूलमाला पहनकर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित सभासदों का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।