हुसैनाबाद: हुसैनाबाद जल परियोजना की खुली पोल, निरीक्षण में धीमी रफ़्तार पर अधिकारियों ने लगाई फटकार
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का बुधवार सुबह औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें काम की वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए। निरीक्षण के दौरान अजय कुमार भारती (नगर पंचायत अध्यक्ष) और शशि शेखर सुमन (कार्यपालक पदाधिकारी) के साथ टीम ने विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि कई जगहों पर काम