सरधना: चर्च रोड पर दूध व्यापारी से तमंचे के बल पर चैन और नकदी लूट, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, चेन और तमंचे सहित 2 अरेस्ट
सरधना नगर क्षेत्र के चर्च रोड पर शाम ढले दूध व्यापारी के साथ तमंचे के बल पर चैन और नकदी की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने 12 घंटे के गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा तथा लूटी गई चैन और नकदी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया