टीकमगढ़: मझगुवां,बिहार:14 साल पुरानी नहर का विवाद फिर गरमाया, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
ग्राम मझगुवा बिहार के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि हरपुरा नहर फेस-2 का निर्माण करीब 14 वर्ष पहले अधूरा छोड़ दिया गया था और आज तक प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला। अब दूसरी जगह से नहर निर्माण शुरू होने से किसानों की कृषि भूमि, मकान और धार्मिक स्थल प्रभावित हो रहे हैं।