बागपत: जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के बीच शुरू हुई प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, जांच के बाद अभ्यर्थियों को दिया गया प्रवेश
Baghpat, Bagpat | Jun 14, 2026 रविवार की सुबह करीब साढे दस बजे जनपद बागपत के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवक्ता भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान और जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।