नवाबगंज: बाराबंकी में ग्राहक को लेकर बवाल, दुकानदार पर लोहे की रॉड से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल
बाराबंकी के उधौली बाजार में एक ग्राहक को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित शिवम कुमार का आरोप है कि उनकी मशीन रिपेयरिंग की दुकान पर आने वाले एक ग्राहक को लेकर दूसरी दुकान संचालक से विवाद हो गया।