डिंडौरी: मेंहदवानी गांव में दबंग द्वारा सड़क पर अवैध कब्जा, ग्रामीण युवक ने कलेक्टर कार्यालय में लगाई गुहार
डिंडोरी जिले के मेंहदवानी गांव में दबंग के द्वारा सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया गया है जिसके चलते ग्रामीण युवक ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने को लेकर गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीण युवक ने बताया कि दबंग के द्वारा रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है जिसके चलते आने जाने में परेशानी हो रही है ।