डिंडौरी: मुड़िया खुर्द गांव में सीसी रोड के भूमि पूजन में विधायक ने बजाई टिमकी, वीडियो वायरल
मुड़िया खुर्द गांव में सीसी सड़क मार्ग और उपस्वास्थ्य केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने टिमकी बजाई जिसका वीडियो गुरुवार सुबह 10:00 बजे सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भूमि पूजन के कार्यक्रम में पहुंचे जहां स्वागत के दौरान उन्होंने टिमकी बजाई ।