डिंडौरी: मोहरा गांव की वृद्ध महिला ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के मोहरा गांव की वृद्ध महिला ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की गुहार लगाई । दरअसल वृद्ध महिला ने बताया कि तीन माह से वृद्धावस्था पेंशन रुका हुआ है आवश्यक दस्तावेज बैंक में जमा करने के बावजूद भी वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है वृद्धावस्था पेंशन न मिलने पर बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।