डिंडौरी: मोहतरा गांव में मोटरसाइकिल ने राहगीर वृद्ध को टक्कर मारी, ज़िला अस्पताल में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
डिंडौरी जिले के मोहतरा गांव में राहगीर वृद्ध को मोटरसाइकिल ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हादसे में राहगीर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां वृद्ध की मौत हो गई । कोतवाली पुलिस ने गुरुवार दोपहर 2:00 मर्ग कायम करते हुए शव का पीएम करा शव परिजनों को सौंपा और मामले की जांच कर रही है ।