शहपुरा: शहपुरा से कुंडम के बीच सड़क का एनएसवी सर्वे मशीन से जांच जारी, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने दी जानकारी
जबलपुर से अमरकंटक तक निर्माणाधीन सड़क के शहपुरा से लेकर कुंडम तक के सड़क में अत्यधिक अंडूलेशन होने के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसके चलते शहपुरा विधायक ने लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से शिकायत की जिसके उपरांत मंत्री ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने शनिवार दोपहर 3:00 वीडियो जारी किया ।