भिंड नगर: पूर्व सैनिक की पत्नी हत्याकांड के खुलासे पर भिंड पुलिस का पूर्व सैनिकों ने कंट्रोल रूम में किया सम्मान
भिंड में पूर्व सैनिक हरिदास जयपुरिया की पत्नी के चर्चित हत्याकांड के खुलासे के बाद भूतपूर्व सैनिकों ने पुलिस अधिकारियों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया। इंडियन वैटर्न ऑर्गेनाइजेशन सैनिक संगठन के सदस्यों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया और मामले के सफल खुलासे के लिए एसपी सूरज कुमार वर्मा कुशल नेतृत्व की सराहना की है