गायघाट: मैठी टॉल प्लाजा पर अवैध रूप से खड़े ट्रक के पीछे एक कार घुस जाने से हुआ सड़क हादसा, एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित मैठी टॉल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे अवैध रूप से खड़े ट्रक के पीछे एक कार घुस जाने से सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक बच्ची को भी चोटें आई हैं।