कासगंज: कासगंज जनपद ने निपुण भारत मिशन के तहत यूपी में दूसरा स्थान प्राप्त किया
जनपद के 614 विद्यालयों को 'निपुण विद्यालय' के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में हुआ। डीएम प्रणय सिंह ने इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने चयनित विद्यालयों को सम्मानित किया। जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली।