झांसी: झांसी में GRP थाने पर गिरी बिजली, 3 कम्प्यूटर और इनवर्टर जले
Jhansi, Jhansi | Jul 3, 2025 झांसी में GRP थाने पर गिरी बिजली तीन कम्प्यूटर और इनवर्टर जले आपको बतादे झांसी में रेलवे स्टेशन पर बने GRP थाने में आकाशीय बिजली गिरी है। इससे पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात जवान जान बचाकर भागे और सुरक्षित जगह पनाह ली। हालांकि, उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन कंप्यूटर कार्यालय में बिजली ने तबाही मचा दी।