झांसी: आरी के पास सीपरी पुलिस से अंतरराज्यीय वाहन चोरों की हुई मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी के वाहन बरामद
Jhansi, Jhansi | Jul 3, 2025 झांसी में सीपरी थाना पुलिस और अंतरराज्यीय वाहन चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है और भारी मात्रा में चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। घटना गुरुवार देर शाम की है।